Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में युवा सीख रहे राफ्टिंग के गुर
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में युवा सीख रहे राफ्टिंग के गुर

AltnewsUttarakhand 26/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पर्यटन विभाग द्वारा अलकनंदा नदी में छह दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भी युवाओं ने राफ्टिंग के गुर सीखे। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 25 युवा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 29 मार्च को किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नदी से जुड़े साहसिक पर्यटन की भी जानकारी दी जा रही है। नगर स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप अलकनंदा नदी किनारे पर्यटन विभाग द्वारा नगर के युवाओं को छह दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए ऋषिकेश और चमोली से कई इंस्टक्टर पहुंचे हैं जो युवाओं को राफ्टिंग के साथ ही क्याकिंग के गुर सिखा रहे हैं। प्रशिक्षक मनराज मैठाणी, दमन सिंह, विवेक नेगी, अिनल कंडारी, राजीव रस्तोगी एवं दीपक भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। यहां साहसिक पर्यटन से रोजगार की भरपूर संभावनाएं हैं। इसलिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षणों की आवश्यकता महसूस की जाती है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में 25 युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इधर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा समय-सयम पर ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को दिए जाते रहे हैं। भविष्य में भी इन प्रशिक्षणों को वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरटीआई का उद्देश्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना है :  राज्य सूचना आयुक्त
Next: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु कर लें तैयारी, 14 अप्रैल से शुरू होगी प्री-पंजीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.