Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने की डील कर पांच लाख रुपये हड़पे, पांच पर केस
  • देहरादून

जमीन बेचने की डील कर पांच लाख रुपये हड़पे, पांच पर केस

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जमीन बेचने की डील कर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में पुलिस में शिकायत की गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास नेगी निवासी नेहरु कॉलोनी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फरजान खान निवासी राजीव जुयाल मार्ग से ब्राह्मणवाला 33.49 वर्गमीटर जमीन खरीदने की डील की। डील 3.70 लाख रुपये में हुई। 25 नवंबर 2019 को एक एग्रीमेंट बनाया गया। जिसमें तीन लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था और शेष 70,000 रुपये रजिस्ट्री के समय दिए जाने थे। एग्रीमेंट 24 अप्रैल 2021 तक वैध था। पीड़ित के अनुसार तीन लाख रुपये देने के बाद बार-बार आग्रह करने के बावजूद फरजान खान ने भूमि का बैनामा नहीं किया। जब पीड़ित ने इस बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उक्त भूमि फरजान खान ने पहले ही 10 जुलाई 2020 को मोहम्मद फरमान, वसीम अहमद, दानिश, और मोहम्मद सुलेमान को बेच दी थी। आरोप है कि नौ अक्तूबर 2024 को आईएसबीटी के पास फरजान खान मिला। जहां उसने पीड़ित को धमकाया और कहा कि उसने जमीन पहले ही बेच दी है। अब पीड़ित को कुछ नहीं मिलेगा। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर पर फरजान खान निवासी राजीव जुयाल मार्ग, मोहम्मद फरमान निवासी एमडीडीए बस्ती देहरादून, वसीम अहमद निवासी ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, दानिश निवासी उमरी कलां, बिजनौर, मोहम्मद सुलेमान निवासी शर्मा कॉलोनी, ब्राह्मणवाला खाला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ
Next: युवती के नाम फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री डाली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.