Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • राइंका पौंठी के वार्षिकोत्सव में स्पंदन पत्रिका का लोकार्पण
  • रुद्रप्रयाग

राइंका पौंठी के वार्षिकोत्सव में स्पंदन पत्रिका का लोकार्पण

AltnewsUttarakhand 28/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। पीएम श्री राइंका पौंठी सिलगढ़ के शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मौके पर विद्यालय पत्रिका ‘स्पंदन’ तृतीय अंक का लोकार्पण भी किया गया। जबकि मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी बांटे गए। शुक्रवार को मुख्य शिक्षाअधिकारी रुद्रप्रयाग प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट एवं खंड शिक्षा अधिकारी जखोली यशवीर सिंह रावत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों में समां बांध दिया। लोकनृत्य, संगीत, नाटक एवं कविताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सीईओ प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय पत्रिका ‘स्पंदन’ को विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट मंच बताया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और अभिभावकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘स्पंदन’ पत्रिका छात्रों के लेखन कौशल और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों का मिल रहा लाभ: उदय
Next: लाभार्थियों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.