Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यक्ति के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर 40 हजार ठगे
  • देहरादून

व्यक्ति के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर 40 हजार ठगे

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर उसके दोस्त से 40 हजार रुपये हड़प लिए। ठगों ने उसके फोन को ही हैक कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अंकुर अग्रवाल निवासी जाखन ने तहरीर दी कि उनका दोस्त कैप्टन विपिन कुमार दुबई में रहता है। कुछ दिन पूर्व उन्हें विपिन कुमार के नंबर से मैसेज आया। उसने कहा कि उसे 40 हजार रूपये की जरूरत है। वो कुछ समय बाद रकम लौटा देगा। इसके बाद उसने अपने नंबर से एक स्कैनर भेजा और अंकुर ने 40 हजार रुपये संबंधित खाते में डाल दिए। बाद में उसने विपिन के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। लिहाजा, उसने उसकी पत्नी को फोन किया। महिला ने कहा कि विपिन का फोन हैक हो गया है, किसी ने उनके व्हाट्एसप का क्लोन बना दिया। भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धक्कामुक्की में खाई में गिरने से एक की मौत
Next: नवरात्रि पर मांस-मछली की दुकानें बंद करवाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.