Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • धक्कामुक्की में खाई में गिरने से एक की मौत
  • टिहरी

धक्कामुक्की में खाई में गिरने से एक की मौत

AltnewsUttarakhand 29/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी में किसी बात को लेकर हुई तकरार व धक्का मुक्की में दो लोग सड़क से नीचे खाई में गिर गए। जिसमें एक व्यक्ति को गहरी चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा व्यक्ति मामूली चोटिल होने से घटना स्थल से निकल गया। मृतक आंचल डेयरी चमोली में कार्यरत था, जो छुट्टी के बाद हरिद्वार से वापस लौट रहा था। थाना प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि बीती शाम पुलिस को तोता घाटी स्थित सफेद पहाड़ी के निकट खाई में दो लोगों के गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को यहां एक व्यक्ति खाई में मृत मिला। शव को खाई से निकाल कर पुलिस ने श्रीनगर बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सोहनवीर (48) निवासी नारसन कलां थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई। वहीं दूसरा व्यक्ति पुलिस को घटना स्थल पर नहीं मिला। पुलिस का अनुमान है कि दूसरा व्यक्ति अधिक चोटिल नहीं था और वह घटना स्थल से निकल गया। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक सोहनवीर आंचल डेयरी चमोली में काम करता था, जो छुट्टी के बाद अपने घर से वापस चमोली लौट रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार की दी जानकारी
Next: व्यक्ति के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर 40 हजार ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.