Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • छात्रों ने बाजार भ्रमण कर जैविक उत्पादों की ली जानकारी
  • टिहरी

छात्रों ने बाजार भ्रमण कर जैविक उत्पादों की ली जानकारी

AltnewsUttarakhand 30/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्र-छात्राओं ने देवभूमि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्थानीय बाजार का उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की जानकारी ली। रविवार को उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों ने नरेंद्रनगर बाजार में कोदा, झंगोरा, राजमा, तिल, भंगजीरा, चौलाई, सरसों, सोयाबीन, काला भट्ट, हल्दी, अदरक, चिया सीड, लाल चावल आदि जैविक उत्पादों के विपणन आउटलेट का निरीक्षण किया। गोविंद दर्शन सहकारी समिति के अध्यक्ष दर्शन शाह ने उन्हें मिलेट्स की उपयोगिता और व्यावसायिक प्रयोग की जानकारी दी। डॉ.एसएन मिश्रा ने गिलोय, आंवला, एलोवेरा की उपयोगिता के साथ ही इन पारंपरिक औषधीय तंत्र के लंबी आयु में बहुमूल्य योगदान से रूबरू कराया। वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नताशा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की महिला उद्यमिता में समृद्धि व खुशहाली के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर वित्तीय लाभ हासिल कर सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संजय महर ने बाजार सर्वेक्षण उत्तराखंड उत्पाद, प्रकृति व स्वरूप आदि पर प्रकाश डाला। बताया कि बाजार की समझ उद्यमिता की मूल भावना के लिए आवश्यक है। सर्वेक्षण में शिशुपाल, अजय, गणेश पांडेय, विशाल त्यागी, महेश, आयुषी, सुनीता, आफिया, सुषमा आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं की सुंदर प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
Next: 10 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.