Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे

AltnewsUttarakhand 30/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह 10:30 मिनट पर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। जिसके बाद आगामी ग्रीष्म काल के छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे और प्रदेश की चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। रविवार को हिन्दू नव वर्ष व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से 29 अप्रैल को मंगलवार सुबह 11:57 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जो रात्रि को भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम करेगी। जहां से अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह 09 बजे मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना, हवन करने के बाद ठीक 10 :30 पर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जायेंगे। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश उनियाल ने बताया अक्षय तृतीय पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जायेंगे। कपाट खुलने का मूहूर्त 06 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय किया जाएगा। रविवार को गंगोत्री धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घोटाले की जांच और जमा पूंजी को वापस किये जाने की मांग की
Next: देहरादून में 50 हजार महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.