Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • सांस्कृतिक शून्यता को दूर कर रहा सुरगंगा विद्यालय: किशोर
  • टिहरी

सांस्कृतिक शून्यता को दूर कर रहा सुरगंगा विद्यालय: किशोर

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय के संगीतोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उन्होंने भरत नाट्यम, कत्थक सहित गढ़वाली, जौनसारी और जागर नृत्य पर वाहवाही लूटी। इस दौरान शिक्षक व संस्कृतिकर्मी डॉ. पवन कुदवान और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश रतूड़ी को शैक्षिक,सामाजिक, संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए इस वर्ष का सुरगंगा कलानिधि पुरस्कार दिया गया। बीते रविवार की शाम को जिला पंचायत सभागार में आयोजित संगीतोत्सव का विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2010 में निदेशक डॉ. विकास फोंदणी ने जो संगीत रूपी बीज बोया था, आज वह विशाल वृक्ष बन गया है। जिसकी छांव में अनेक बच्चे संगीत सीख रहे हैं। नई टिहरी की सांस्कृतिक शून्यता को सुरगंगा विद्यालय ने खत्म किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. विकास फोंदणी ने स्कूल की उपलब्धियां बताई। कहा कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय सहित उत्तराखंड सरकार के विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशाला स्कूल में कराई जा रही हैं। छात्रा पिंकी रावत और समीक्षा नेगी ने सरस्वती वंदना और राग बागेश्री से कार्यक्रम शुरू किया। हिमांशु बेलवाल, आदित्य भट्ट, शौर्य जखमोला, वैष्णवी अंथवाल, आराध्या रतूड़ी, दिव्यांश जखमोला ने राग शंकरा, स्वास्तिका फोंदणी, नताल्या भट्ट, अम्बिका भट्ट, मारिशा, सौम्या रावत, कृषिका रावत ने कथक नृत्य की दिलकश प्रस्तुति दी। सोमश सेलुरियाल ने स्कूल के क्रिया-कलाप और आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। संस्कृति, कला, परंपरा के प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्कृति कर्मी डॉ. पवन और सामाजिक समस्याओं, कला संवर्धन के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश रतूड़ी को विधायक किशोर और निदेशक डॉ. विकास ने शॉल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र देकर सुरगंगा कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. राज किशोर, सरोज सूरी, सुनीता गोनियाल, आयुष डोभाल, अमूल ललित ने विभिन्न विधाओं में ठुमरी, दादरा, लोकगायन की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी। प्रभात नेगी और देवाशीष गैरोला ने तबला, आयुष डोभाल ने सिंथेसाइजर, आदित्य पांडेय ने हारमोनियम, संजय कुमार ने पैड, भविष्य सेमवाल ने गिटार और आदित्य भट्ट ने ढोलक पर संगत करी। इस मौके पर अनुसूया नौटियाल, दीपक रतूड़ी, गोविंद पुंडीर, सीपी डबराल, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, अनुज पंत, हरीश बडोनी, लक्ष्मी गोनियाल, जस्सी रावत, पूजा रतूड़ी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंदिर में आचार्य से मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: सीएम धामी ने बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.