Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंगापुर के संस्थान में दाखिले का झांसा दे लाखों की ठगी में तीन पर केस
  • देहरादून

सिंगापुर के संस्थान में दाखिले का झांसा दे लाखों की ठगी में तीन पर केस

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सिंगापुर भेजने और वहां की यूनिवर्सिटी में दाखिल दिलाने का झांसा देकर 11.82 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी रोहित अरोड़ा उर्फ टिकल अरोड़ा निवासी इंदिरापुरम फेस दो, जीएमएस रोड ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। आरोप लगाया कि वह वीरेंद्र अरोड़ा उर्फ राणा को वह पिछले 20 वर्षों से जानते हैं। वीरेंद्र ने सिंगापुर में अपनी अच्छी पहचान बताकर उनकी बेटी दिव्या अरोड़ा को वहां सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने का झांसा दिया। वीरेंद्र ने प्रीतपाल नाम के व्यक्ति से परिचय कराया। जिसका मोहाली, पंजाब में आर्बिट इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स नाम से कारोबार है। वीरेंद्र और प्रीतपाल ने दावा किया कि वह ग्लोबल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनजमेंट ऑक्टाजोन सिंगापुर कॉलेज में दाखिला कराएंगे। आरोपियों ने सितंबर 2024 में उनसे संपर्क किया और देहरादून में अपना एक ऑफिस खोलने की बात कही। इसके बाद प्रीतपाल ने व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवाए और भरोसा दिलाया कि दाखिला और वीजा की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस विश्वास पर टिंकल अरोड़ा ने 6.30 लाख रुपये दे दिए। टिंकल के भाई बबल अरोड़ा ने भी अपनी बेटी हर्षिता अरोड़ा के दाखिल के लिए 5.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों ने फर्जी दाखिला पत्र भेज दिए। इसका पता लगा तो आरोपियों ने फोन पर जवाब देना बंद कर दिया। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपी प्रीतपाल, वीरेन्द्र अरोड़ा उर्फ राणा और इनके साथी रमेश निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खनन मामले में त्रिवेंद्र के आरोपों का जवाब दें मुख्यमंत्री: धीरेंद्र प्रताप
Next: बैंक अफसर बनकर साइबर ठग ने खाते से ट्रांसफर कर लिए 5.80 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.