Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक
  • देहरादून

परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के सम्भागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीवन की नई शुरूआत है। आशा व्यक्त करते हुए कहा की नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे। परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन रीना जोशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक अफसर बनकर साइबर ठग ने खाते से ट्रांसफर कर लिए 5.80 लाख
Next: कुल्हाड़ी ले जमीन पर कब्जा करने पहुंचे आरोपियों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.