Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पदोन्नति लटकने से नाराज पॉवर इंजीनियर्स ने जताया विरोध
  • देहरादून

पदोन्नति लटकने से नाराज पॉवर इंजीनियर्स ने जताया विरोध

AltnewsUttarakhand 04/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन लटकने पर विरोध जताया। प्रदेश भर में इंजीनियर्स ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। सभी कार्यालयों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।   एसोसिएशन से जुड़े इंजीनियर्स काली पट्टी बांध कर कार्यालय पहुंचे। सभी ने सहायक अभियंता पद पर वरिष्ठता निर्धारित करते हुए अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन को दबाव बनाया। प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट के आदेश लागू न किए जाने पर मैनेजमेंट का विरोध किया। एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट अधिशासी अभियंता के पदोन्नति विवाद में सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में स्पष्ट आदेश पारित कर चुका है। इसके बाद भी प्रमोशन नहीं किए जा रहे हैं। इसके विरोध में हल्द्वानी, रुड़की, हरिद्वार, डाकपत्थर, रुद्रपुर, देहरादून मुख्यालय, रामनगर समेत सभी जिलों और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी विरोध जताया गया। कहा कि यदि जल्द प्रमोशन न किए गए तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि मौजूदा समय में स्वीकृत 93 पदों में से 40 पद रिक्त चल रहे हैं। जल्द सभी खाली पदों पर कोर्ट के आदेशानुसार प्रमोशन सुनिश्चित कराए जाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने थाना द्वाराहाट में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Next: एनएसयूआई ने की निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.