Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
  • देहरादून

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

AltnewsUttarakhand 06/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   देहरादून से बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले स्कूटर सवार पिता-पुत्र को रविवार सुबह छिद्दरवाला में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरते ही दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर चोटें लगने के चलते पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय मोहम्मद नईम और उनका 18 वर्षीय बेटा शामिर निवासी चमनपुरी कॉलोनी, माजरा, पटेलनगर, देहरादून रविवार सुबह स्कूटर से निकले थे। हरिद्वार-देहरादून नेशलन हाईवे पर छिद्दरवाला में उन्हें अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। पिता-पुत्र संभल पाते कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर जख्मी मोहम्मद नईम और शामिर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद नईम ई-रिक्शा चालक था। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपदा मद से भाजपा कार्यालय के विकास कार्य को धनराशि स्वीकृत करने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next: पीसीसीएफ ने लिया फायर सीजन की तैयारियों का जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.