Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाउंज संचालक ने कर्मचारी पर किया हमला, असलहा ताना
  • देहरादून

लाउंज संचालक ने कर्मचारी पर किया हमला, असलहा ताना

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  लाउंज संचालक के खिलाफ एक कर्मचारी ने मारपीट करने, लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर डराने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि संचालक ने कर्मचारी का वेतन भी नहीं दिया, उसे भगा दिया। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि जसवीर पंवार निवासी दुवारगढ़, थत्यूड़ जिला टिहरी ने तहरीर दी। बताया कि वह पिछले चार महीने से वह राजपुर स्थित मैकूबा लाउंज (बार एंड रेस्टोरेंट) में नौकरी कर रहा है। रविवार को राजपुर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि लाउंज संचालक ललित मोहन पाण्डेय ने उस पर हमला किया। मारपीट करते हुए गंदी गालियां दी। लाइसेंसी असलहे से जसवीर के सिर, नाक पर हमला किया। पीड़ित ने कहा कि उसने अपने जेब से लाउंज का सामान लाने में खर्च किया। पीड़ित का वेतन भी आरोपी ने नहीं दिया और काम से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी लाउंज संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले : मुख्यमंत्री
Next: गढ़वाली फिल्म मेरी बोई का पोस्टर लॉंच हुआ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.