Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में ईडी दफ्तर घेर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में ईडी दफ्तर घेर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 16/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट मामले में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। बैरिकेडिंग फांदकर कांग्रेस नेता ईडी दफ्तर के गेट तक पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ता गेट पर भी चढ़ गए। बाद में पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 35 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कुछ देर बाद पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास कान्वेंट स्कूल तिराहे से कांग्रेस नेताओं ने जुलूस के साथ ईडी कार्यालय के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस के तमाम नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कुछ देर यहां नारेबाजी करने के बाद वह दूसरी तरफ कूदकर ईडी कार्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी नोंक-झोंक भी हुई। कुछ कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के गेट की रेलिंग पर भी चढ़ गए। इससे रेलिंग का एक हिस्सा नीचे आ गया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को किसी तरह काबू किया, तो यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह तमाम नेता सड़क पर बैठ गए। कुछ देर बाद इन्हें गिरफ्तार कर अलग-अलग वाहनों से पुलिस लाइन लेजाकर छोड़ दिया। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर गांधी परिवार के खिलाफ ईडी और सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें फंसा रही है। आज राहुल गांधी बिना डरे विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ खुल कर संघर्ष कर रहे हैँ, ऐसे में उन्हें खामोश कराने के लिए यह हथकंडे अपना रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा गलतफहमी में है कि वह कांग्रेस के नेताओं को जेल और लाठी-डंडे का भय भी दिखा कर चुप करा देगी, लेकिन इतिहास गवाह है कि जब-जब ऐसा हुआ, कांग्रेस के साथ पूरा देश खड़ा हो गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ करोड़ों लोग जेल भरने के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येद्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, धीरेंद्र प्रताप, लालचंद शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, महेंद्र नेगी, पंकज क्षेत्री, जयेंद्र रमोला, दिनेश सिंह कौशल, सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, शिल्पी अरोड़ा, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, अभिनव थापर, सरदार अमरजीत सिंह, संजय किशोर, पार्षद अर्जुन सोनकर, ऐतात खान, जाहिद अंसारी, रॉबिन त्यागी, अभिषेक तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, मोहन काला, प्रमोद गुप्ता, रमेश कुमार मंगू, संजय भारती, जगदीश धीमान, अनुज दत्त शर्मा, गोपाल गडि़या, कमर सिद्दीकी, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सुमित खन्ना, गुल मोहम्मद समेत अन्य शामिल हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिली 54 स्थाई फैकल्टी
Next: सिलक्यारा टनल में ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में हुई बड़ी उपलब्धि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.