Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सेवा विस्तार न मिलने पर ईएसआई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सेवा विस्तार न मिलने पर ईएसआई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

AltnewsUttarakhand 22/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सेवा विस्तार को मंजूरी न मिलने से नाराज ईएसआई कर्मचारियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश मुख्यालय समेत जिलों में ईएसआई की डिस्पेंसरियों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मरीजों के इलाज समेत क्लेम भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया बाधित रही। कर्मचारियों ने जनवरी से वेतन भुगतान लटकने पर भी नाराजगी जताई।
प्रदेश भर की डिस्पेंसरियों और ईएसआई मुख्यालय में कर्मचारी संविदा, आउटसोर्स के माध्यम से तैनात हैं। डिस्पेंसरियों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई कर्मचारी आउटसोर्स पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 31 मार्च को इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार समय हो गया था। सेवा विस्तार की ये फाइल कई दिनों से शासन में ही धूल फांक रही हैं। इसके विरोध में मंगलवार से कर्मचारियों ने प्रदेश भर में हड़ताल शुरू कर दी है।
आउटसोर्स कर्मचारी संघ से जुड़ी संदीप कुमार ने कहा कि प्रबंधन की ओर से सेवा विस्तार होने तक मौखिक रूप में अपनी सेवाएं देने को कहा था। इन्हीं निर्देशों पर सेवाएं दी जा रही थी। अब एक महीने निकलने को है और अभी तक सेवा विस्तार की फाइल शासन में ही लटकी हुई है। कर्मचारी सेवा विस्तार न मिलने से असमंजस में हैं। इसके बावजूद कर्मचारी राज्य हित में मौखिक आदेश के बावजूद अपनी सेवाएं लगातार दे रहे हैं। जबकि कर्मचारियों को महीनों से वेतन का भुगतान तक नहीं हुआ है। कहा कि यदि जल्द सेवा विस्तार न दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध जताने वालों में कंचन, दीपक, हिमांशु, विपिन, मनीष, संजय, नीरज, अजय, शालू, छाया, वंदना, सूरज, गौरव, कुलदीप, दिलीप, योगेश, दीप्ति, वर्षा, पंकज, उर्मिला शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने वाले कर रहे सनातन का ढ़ोंग : चौहान
Next: पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.