Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा की तैयारियां परखने पहुंचे अपर आयुक्त
  • देहरादून

यात्रा की तैयारियां परखने पहुंचे अपर आयुक्त

AltnewsUttarakhand 22/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सुविधा को परखने के लिए मंगलवार को अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान ने ट्रांजिट केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में अतिरिक्त काउंटरों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से अस्थायी पार्किंग आईडीपीएल और खांडगांव में भी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंगलवार शाम ट्रांजिट केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने यहां निर्माणाधीन पेयजल टंकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने 12 अतिरिक्त काउंटरों के लिए शेड निर्माण का भी जायजा लिया। निर्माण एजेंसी ने दावा किया शेड का काम चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में भी छह रजिस्ट्रेशन काउंटरों की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट केंद्र में यात्री वाहनों के लिए पार्किंग बनी है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पार्किंग फुल होती है, तो अतिरिक्त इंतजाम भी जुटाए हैं। आईडीपीएल और खांडगांव में अस्थायी पार्किंग के लिए जगह चिन्हित है। यहां विभागीय अधिकारियों के माध्यम से पथ-प्रकाश, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी जुटाया जा रहा है। अपर आयुक्त ने बताया कि 28 अप्रैल से ऋषिकेश में सभी 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्र में यात्रियों के विश्राम के लिए टैंट आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। बताया कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में एसडीएम योगेश मेहरा, जलकल अभियंता एवीएस रावत, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दन्या महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Next: सरेआम बाजार में फायरिंग मामले में केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.