Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में फंसकर 8.15 लाख गंवाए
  • देहरादून

ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में फंसकर 8.15 लाख गंवाए

AltnewsUttarakhand 03/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में फंसे दून निवासी व्यक्ति ने अपने 8.15 लाख रुपये भी गंवा दिए। साइबर ठगों ने उसे अधिक कमाई का लालच दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, विवेक कुमार निवासी केदारपुरम ने तहरीर दी कि 02 फरवरी को उन्हें अज्ञात नंबर से एक व्हाट्एसएप ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप में स्टाक मार्केटिंग में ट्रेडिंग के लिए इन्वेस्ट करने के लिए मैसेज किए जाते थे। रिया बंसल और अमित सचदेवा नाम के दो लोग ग्रुप एडमिन थे। ग्रुप में लगातार बैंक की डिपोजिट स्लिप और विड्रोल से संबंधित फोटो मैसेज डाले जाते थे, लिहाजा विवेक को भी लगा कि वो भी इनवेस्ट कर रुपये कमा सकते हैं।
उन्होंने ग्रुप में ट्रेडिंग की इच्छा जाहिर की। इस पर रिया ने उनसे संपर्क किया और उनका एक एप के जरिए अकाउंट खोला गया। शुरुआत में उन्होंने 20 हजार रुपये इन्वेस्ट किए। जिसका प्रॉफिट उनके खाते में दिखने लगा था। इसके बाद उनसे अलग-अलग कंपनियों में लगातार इन्वेस्ट करवाया गया। खाते में बाकायदा इसके प्रॉफिट की राशि दिख रही थी। बाद में उन्होंने कंपनी से रुपये निकालने के लिए कहा था, उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। कस्टमर केयर पर जिस व्यक्ति से बात हुई उसने कहा कि रकम निकालने के लिए उन्हें करीब 97 हजार रुपये टैक्स देना होगा, टैक्स नहीं दिया तो रकम डूब जाएगा। लिहाजा विवेक ने टैक्स के 97 हजार रुपये भी जमा कर दिए। ऐसे में अभी तक वो करीब 8.15 लाख रुपये दे चुके थे। बाद में उन्हें और रकम जमा करने के लिए कहा गया। जिसपर विवेक को साइबर ठगी का अहसास हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के छात्रों को पेस अकादमी देगा नि:शुल्क कोचिंग
Next: महिला कांग्रेस ने किया असम के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.