Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती

AltnewsUttarakhand 05/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का आज सोमवार को जबरदस्त रोड एक्सीडेंट हुआ है। गंभीर रूप से घायल राजन को रेस्क्यू कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। राजन की एक्सीडेंट की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली-यूपी नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास उनकी कार का रोड एक्सीडेंट हुआ है। रोड एक्सीडेंट के समय राजन उत्तराखंड से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राजन सहित अन्य सवारियों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा राजन का इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि रोड एक्सीडेंट के समय राजन अपने घर यूपी के नोएडा जा रहे थे। रोड एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। पवनदीप को आईसीयू में एडमिट किया गया है।

रोड एक्सीडेंट की यह वजह आई सामने
सिंगर पवनदीप राजन की कार के रोड एक्सीडेंट की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो राजन के कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ है। सड़क पर खड़े एक केंटर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजन, उनके साथ सफर कर रहे अजय मेहरा सहित ड्राइवर राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस टीम द्वारा तुरंत ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

दोनों गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त
पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। घायलों को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने में खड़ा कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने एक्सीडेंट के बाद दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। हाईवे पर हुए रोड एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने भीड़ को भी हटाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी, 4 करोड़ रुपयों की हुई थी डील
Next: प्राथमिक शिक्षक आठ से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.