Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किन्नर समाज के लिए एसओपी जारी करे सरकार
  • देहरादून

किन्नर समाज के लिए एसओपी जारी करे सरकार

AltnewsUttarakhand 27/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  संयुक्त नागरिक की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किन्नर समाज की ओर से बधाई के रूप में ली जाने वाली राशि तय करने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) से मिलकर पुलिस महादेशक को ज्ञापन भेजा है। संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि किन्नर समाज की ओर से पारिवारिक मांगलिक कार्यों, त्योहारों, आवास, निर्माण पर लोगों को बददुआओं का डर दिखाकर बधाई के रूप मनमाने रुपये वसूले जाते हैं। ऐसे में किन्नर समाज के लिए अधिकतम राशि की एसओपी जारी करने की जरूरत है। इसके साथ ही किन्नरो द्वारा शांति भंग करने पर पुलिस सहायता 105, सीएम हेल्पलाइन 1905 आदि पर अभद्र व्यवहार की वीडियो रिकॉर्डिंग समेत शिकायत तत्काल दर्ज की जाय। पुलिस विभाग तुरंत शिकायतकर्ता तक पहुंच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। कपडे, राशन, गोल्ड या चांदी आदि की मांग करने पर भी रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के सुनील बांगा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के एसपी डिमरी, मुकेश नारायण शर्मा, उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वय समिति के गिरीश भट्ट, राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती, संयुक्त नागरिक संगठन केसीएस नेगी, अवधेश शर्मा, रोड सेफ्टी के उमेश्वर सिंह रावत, पेंशनर्स संगठन के ठाकुर शेर सिंह मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बंधक बनाई गई 16 गायें कराई मुक्त, नवसृजित गौशाला में किया गया स्थानांतरित
Next: डा. दलीप सिंह बोरा की कुमाउनी पुस्तकों ‘कणक’ और ‘मेरी थात’ का लोकार्पण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.