Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पांच अस्पतालों की संबद्धता की समाप्त
  • देहरादून

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पांच अस्पतालों की संबद्धता की समाप्त

AltnewsUttarakhand 30/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पांच अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी है। आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण प्राधिकरण की ओर से ये सख्त कार्रवाई की गई है। देहरादून, पिथौरागढ़, यूएसनगर के कुल पांच अस्पतालों पर एक्शन लिया गया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने देहरादून के तीन अस्पताल, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के एक- एक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की है इन सभी पर छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्य रूप से काम करना होगा। निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं, उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण प्रशासन की ओर से देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल और श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर की संबद्धता समाप्त की गई। पिथौरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल और यूएसनगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है। प्राधिकरण ने पहले इन्हें एक महीने का नोटिस भेजा था लेकिन अस्पतालों से कोई जबाब नहीं भेजा गया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय- समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जुर्माने के बाद बैक फुट पर आया स्कूल, घटाई फीस
Next: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अल्मोड़ा में पत्रकार सम्मान और गोष्ठी का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.