Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वात्सल्य योजना के तहत तीन करोड़ 23 लाख खातों में धनराशि ट्रांसफर
  • देहरादून

वात्सल्य योजना के तहत तीन करोड़ 23 लाख खातों में धनराशि ट्रांसफर

AltnewsUttarakhand 31/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को तीन करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी की। यह धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह तीन हजार की सहायता राशि देती है। योजना के तहत मार्च 2025 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। मंत्री आर्या ने बताया कि अप्रैल में 5415 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 62 लाख 45 हजार रुपए शनिवार को जारी किए गए हैं।
जबकि मई महीने के लिए कुल 5358 लाभार्थियों के 1 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाल श्रम के खिलाफ सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
Next: उत्साहपूर्वक मनाया छंजर सभा का रजत जयंती समारोह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.