Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ी गोकशी, एक प्रतिबंधित पशु बचाया
  • हरिद्वार

संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ी गोकशी, एक प्रतिबंधित पशु बचाया

AltnewsUttarakhand 08/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   गोवंश संरक्षण स्क्वायड हरिद्वार और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को जैनपुर मतलबपूरा गांव के पास खेतों में पशु कटान का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके से एक जिंदा और एक मृत प्रतिबंधित पशु को बरामद किया है। मामले में एक नामजद सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार रात में हरिद्वार गोवंश संरक्षण स्क्वायड के एसआई शरद सिंह, सिपाही पूरन सिंह दानू, प्रवीण कुमार, बृजकिशोर, राजेंद्र सिंह लक्सर तथा पथरी थाने के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें बताया कि जैनपुर मतलबपुरा के पास खेत में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। इस पर उन्होंने लक्सर कोतवाली के चेतक पुलिसकर्मी शूरवीर सिंह तोमर व अजीत तोमर को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान वहां सात लोग पशु कटान करते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही सभी सातों लोग वहां से भाग गए। इनमें से एक को चेतक पुलिसकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर मिले एक जिंदा, एक मृत प्रतिबंधित पशु और पशु कटान के काम में आने वाले चाकू, छुरे, कुल्हाड़ी, तराजू आदि को कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि एसआई शरद सिंह की तहरीर पर आरोपी अफजाल निवासी जैनपुर मतलूबपुरा और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: सितारगंज के उकरौली में सिडकुल कर्मी ने फांसी लगा जान दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.