Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • सतपुली में पोकलेन चालक ने की युवक की हत्या
  • पौड़ी

सतपुली में पोकलेन चालक ने की युवक की हत्या

AltnewsUttarakhand 08/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास काम कर रहे पोकलेन मशीन चालक ने मशीन के अलगे हिस्से से मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मामला शनिवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि युवक की सड़क से मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर मशीन चालक से कहा सुनी हो गई थी। घटना पर स्थानीय लोगों ने तीव्र आक्रोश जताते हुए नेशनल हाईवे पर रविवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी मशीन चालक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पौड़ी सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास शनिवार की रात अपने दोस्त के साथ सफर कर रहे सुमन देवरानी निवासी डांडामंडी दुगड्डा और पोकलेन मशीन चालक प्रवीन सिंह की सड़क से मलबा हटाने और सड़क को खोलने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। जिस पर चालक ने सुमन पर मशीन के अगले हिस्से (बक्केट) से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। सीओ ने बताया कि मामले में सुमन के दोस्त रजनीश जुयाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक प्रवीन सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली लोग रात में ही मौके पर पहुंचे। रविवार की सुबह भी घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और नेशनल हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास जाम लगाया। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सीओ को एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें बाहरी लोगों के सत्यापन और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की सहित अन्य मांगे भी की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला
Next: स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी; दो की मौत, एक गंभीर घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.