Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • लाखों की ठगी करने वाला साइबर ठग इंदौर से गिरफ्तार
  • टिहरी

लाखों की ठगी करने वाला साइबर ठग इंदौर से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  कीर्तिनगर निवासी व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सौरभ कुमार पुत्र कुशला नन्द बडोनी, निवासी ग्राम बरसौली, थाना कीर्तिनगर से अज्ञात ठग ने साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पीड़ित सौरभ को ठग ने शेयर मार्केट में निवेश कर तिगुने मुनाफे का झांसा दिया था। जिसके बाद ठग ने कुल साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त धनराशि से डेढ़ लाख रुपये वादी के खातों से आरोपी अर्पित जैन पुत्र विनोद जैन उम्र 32 वर्ष, निवासी 203, राजलक्ष्मी टावर, थाना द्वारिकापुरी, इंदौर मध्यप्रदेश के नाम पंजीकृत यूको बैंक में ट्रांसफर की गई थी। यह खाता वैष्णवी ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से संचालित है। बीती छह जून को पुलिस ने आरोपित को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपित के खाते से पिछले एक महीने में लगभग तीन करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। आरोपी ने कई अन्य को भी ठगी का शिकार बनाया होगा। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुमाणिक नाथ के दर्शन कर ग्रामीणों ने मांगा आशीर्वाद
Next: विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के तहत पौड़ी जनपद पहुंचेगी भारत सरकार की टीम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.