Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • बागेश्वर
  • डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
  • बागेश्वर

डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 20/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, कहा- नियत समय पर पहुंचें डॉक्टर-कर्मचारी

बागेश्वर(आरएनएस)। बागेश्वर डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को नियत समय पर अस्पताल में उपस्थित होने के निर्देश दिए। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए परिसर की तत्काल सफाई करवाने को कहा। कार्मिकों की बायोमैट्रिक हाजिरी की निगरानी करने और बिना सूचना दिए अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम भटगांई सुबह पौने ग्यारह बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने वार्डों, जन औषधि केंद्र, ओपीडी काउंटर, शौचालय, पंजीकरण केंद्र, बाहरी परिसर और इमरजेंसी यूनिट का निरीक्षण किया।
ओपीडी काउंटर पर प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए टोकन प्रणाली को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने को कहा। लोगों को डाॅक्टरों की उपलब्धता, टोकन नंबर, विभागीय जानकारी देने के लिए अस्पताल में डिजिटल सूचना बोर्ड और टीवी पैनल लगाने के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता बेहतर करने को कहा। अस्पताल भवन में आ रही सीलन की समस्या का जल्द निदान कराने को कहा। गंदे पड़े शौचालयों की दशा को सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

अस्पताल में पैरासिटामोल तक नहीं:   निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने डीएम को अस्पताल में पैरासिटामोल नहीं होने की शिकायत की। मूलभूत दवाइयों के भी नहीं होने को डीएम ने गंभीर मामला बताया। अधिकारियों से जवाब-तलब कर जल्द दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रतीक्षा कक्ष और बैठने की हो व्यवस्था:  डीएम भटगांई ने प्रतीक्षा कक्ष अनुपलब्ध होने पर नाराजगी जाहिर की। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करने को कहा। भीड़ प्रबंधन और सीमित स्थान के बेहतर उपयोग के लिए एक व्यावहारिक स्पेस मैनेजमेंट योजना तैयार करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल की कमी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। आपातकालीन मामलों के लिए 24 घंटे सातों दिन की सुविधा वाला वन-प्वाइंट समाधान हेल्प डेस्क की स्थापना करने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजभवन में पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया
Next: मानव तस्करों के चंगुल से 32 नेपाली नागरिक मुक्त, नौकरी के नाम पर हो रहा था शोषण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय को मिली मंजूरी, 18 पद स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.