Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बुग्गावाला में चार घरों में घुसकर महिलाओं से छीने जेवर
  • हरिद्वार

बुग्गावाला में चार घरों में घुसकर महिलाओं से छीने जेवर

AltnewsUttarakhand 25/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। बदमाशों ने बुग्गावाला क्षेत्र में एक ही रात में जेवर छीनने की चार घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने चार महिलाओं के जेवरात छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लोगों ने बुधवार को इसकी सूचना बुग्गावाला थाने में दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात माजरा गांव स्थित प्रदीप के घर में अज्ञात लोग घुस आए। घर की महिला ललतेश के कानों की झुमकी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने पास के घर में बाबूराम की पत्नी के आभूषण लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाबूराम पर हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही हसन वाला गांव में भी गुफरान और खालिक के घरों में मौजूद दो महिलाओं के जेवरात भी बदमाशों ने छीन लिए। पीड़ित लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि क्षेत्र में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो राहगीर चोटिल
Next: अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.