Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
  • देहरादून

आंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 के सब कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। आंचल फर्स्वाण को मिस पर्सनेलिटी का खिताब दिया गया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को दो सब कॉन्टेस्ट किए गए। मिस पर्सनेलिटी का आयोजन राजपुर रोड स्थित एवलोन एविएशन एकेडमी में हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनेलिटी और कॉन्फिडेंस के बारे में बताया। मिस कैटवॉक सब टाइटल का आयोजन राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन में किया गया। जहां प्रतिभागियों ने अपनी वॉक से सबको आकर्षित किया। देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि 19 जुलाई को मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। जजेज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2023 ऐश्वर्य बिष्ट, मिस उत्तराखंड 2024 तान्या, मिस उत्तराखंड 2023 की सेकंड रनरअप मानसी ग्रेवाल आदि मौजूद रहे। कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, न्यू एरा से राजीव कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर बंदरों और लंगूरों का आतंक
Next: पीएम सूर्य घर सोलर सब्सिडी पर दखल दे नियामक आयोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.