Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील ने बढ़ाई चिंता
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील ने बढ़ाई चिंता

AltnewsUttarakhand 12/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में पांच अगस्त को आई आपदा के बाद बनी झील ने चिंता बढ़ा दी है। धराली के अलावा हर्षिल में आए मलबे से भागीरथी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। हर्षिल में करीब 1200 मीटर लंबी और 60 मीटर तक चौड़ी झील बन गई है। झील से पानी की काफी कम निकासी हो रही है। इससे यहां जल स्तर में बढ़ रहा है। यहां भागीरथी किनारे स्थित हाईवे भी झील की चपेट में आ गया है। झील से पानी की निकासी के लिए वैज्ञानिकों के साथ ही यूजेवीएनल और सिंचाई विभाग के 30 इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। हर्षिल की झील को पंचर कर उससे पानी की व्यवस्थित निकासी के अभी तक के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं। यहां पांच अगस्त के सैलाब के साथ आए मिट्टी पत्थरों के साथ भारी भरकम पेड़ों ने भागीरथी के प्रवाह को रोक दिया है। झील से पानी की निकासी के लिए भागीरथी के मुहाने पर फंसे पेड़ों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसमें एसडीआरएफ और यूजेवीएनएल की टीमें झील में फंसे पेड़ों को काटकर हटाने का काम कर रही हैं। झील से पानी के प्रवाह को व्यवस्थित भागीरथी नदी को चैनेलाइज करने का काम भी किया जा रहा है, ताकि पानी एक साथ ही एक स्थान से निकलने के बजाए अलग-अलग धाराओं में आगे बढ़ सके। इसके लिए मशीनों के साथ ही वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम को तैनात कर दिया गया है। साथ ही एनडीआरएफ की दो ओबीएम बोट भी हर्षिल झील में तैनात कर दी गई हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि झील से पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। वह झील से पैदा हो रहे खतरे को कम करने के लिए काम पर जुटी हैं। इसमें इंजीनियरों के साथ ही वैज्ञानिकों की मदद ली जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित
Next: शिक्षकों को मिला अतिरिक्त इंक्रीमेंट वसूल नहीं करेगा विभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.