Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 04/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का भी विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर रही है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी तंत्र और विभागों का इस्तेमाल मनमाने तरीके से किया जा रहा है।उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध की आवाज दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला महासचिव पूजा शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन में राजीव भार्गव, विवेक जगरिया, दिव्यांश अग्रवाल, यश शर्मा, धनीराम शर्मा, आशु श्रीवास्तव, अंकित, सुरेश, सोनू, ललित आदित्य आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ रामलीला महोत्सव 2026 का आगाज
Next: दमुवाढूंगा में सड़क पर जलभराव, धान रोपकर जताया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.