Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • किशोरी की मौत से गुस्साए परिजन, रेल चौकी पर दो घंटे हंगामा
  • हरिद्वार

किशोरी की मौत से गुस्साए परिजन, रेल चौकी पर दो घंटे हंगामा

AltnewsUttarakhand 05/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार को परिजनों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल चौकी पहुंच गए। इस दौरान करीब परिजनों ने दो घंटे तक चौकी में हंगामा किया। मौके पर परिजनों ने पुलिस पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने का आरोप भी लगाया। भीड़ बढ़ने से चौकी के बाहर जाम की स्थिति बन गई। वहीं लोगों का आक्रोश बढ़ता देख आसपास के थानों की फोर्स को मोके पर बुलाया गया। परिजनों के अनुसार, 30 अगस्त की रात ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविदास चौक अंडरपास के पास महफिल रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार कार ने लौधामंडी निवासी किशोरी को टक्कर मार दी थी।आरोप है कि कार चालक किशोरी को करीब 300 मीटर तक वाहन के साथ घसीटता ले गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को परिजनों ने उसे भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर चौकी पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर आसपास के थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन लौट गए। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों को समझने का प्रयास किया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीबी पंत पर्यावरण संस्थान की जर्जर इमारत बनी खतरा, कार्रवाई की मांग
Next: एनआरएलएम से बदली राधा रावत की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय से कर रही आय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.