Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
  • हरिद्वार

घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

AltnewsUttarakhand 06/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। मन्नाखेड़ी गांव में आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मन्नाखेड़ी निवासी सावन ने तहरीर देकर बताया कि तीन सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी दीपक, अनिकेत, आकाश, नितिन, ममता, बालेंद्र, छोटन तथा कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। उन्होंने घर में घुसते ही पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर को सौंपी गई है। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अटाल रोड पर खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, एक घायल
Next: भारी बारिश के अलर्ट पर अल्मोड़ा में 7 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.