Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास हुआ हादसा, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
  • हरिद्वार

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास हुआ हादसा, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले और दोस्त थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां के गांव झबीरन निवासी अनुज (25) पुत्र पप्पू और आशीष (20) पुत्र ऋषि सोमवार सुबह किसी काम से पथरी आए थे।दोपहर में दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास उनकी बाइक की लक्सर की ओर से हरिद्वार जा रहे टेंपो ट्रेवलर से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आशीष को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई बिंटू ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे और सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। दोनों मेहनत-मजदूरी करते थे। हादसे में दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि बाइक और टेंपो ट्रेवलर की आमने-सामने की टक्कर हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कुलानुशासक ने संभाला कार्यभार
Next: पूर्व सैनिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.