Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, चार फीट गहरा गड्ढा हुआ
  • हरिद्वार

हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, चार फीट गहरा गड्ढा हुआ

AltnewsUttarakhand 09/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर नगर कोतवाली के पास बुधवार दोपहर को अचानक सड़क धंसने से करीब चार फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि सड़क धंसने के समय कोई वाहन और राहगीर चपेट में नहीं आया। नहीं तो सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री हरकी पैड़ी तक आवागमन करते हैं। कई स्कूल की बसों की भी क्षेत्र में आवाजाही बनी रहती है। हाल के दिनों में मरम्मत काम होने के बाद सड़क पर दोबारा गड्ढा हो गया। नगर कोतवाली से हरकी पैड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख मार्ग है।दिन-रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से आने वाले यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में यात्री बाहुल्य क्षेत्र में सड़क के अचानक धंसने से सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारी संजीव नैय्यर, तरुण नैयर, अमन शर्मा ने बताया कि जहां पर सड़क धंसी है, वहां कुछ दिन पहले ही गड्ढा भरा गया था। सड़क पर मरम्मत के निशान अभी भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद दोबारा सड़क धंसने से लोगों में नाराजगी है। बताया कि सड़क अचानक बैठ गई और देखते ही देखते गहरा गड्ढा बन गया। शहर में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी हो रही है। शहर की सड़कें खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम पेयजल निगम ने किया है। जहां सड़क धंसी है, वहां पाइपलाइन बिछाई गई है। बारिश सीजन में लोगों की सुविधा के लिए गड्ढों का पैच वर्क प्राथमिकता से किया जा रहा है। बारिश सीजन के बाद कई सड़कों का पुनर्निर्माण काम होना है। हरकी पैड़ी मार्ग पर गड्ढे की मरम्मत के निर्देश दिए गए है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामीण विकास विभाग में एबीडीओ पदोन्नत, विकासखंडों को मिलेंगे नए बीडीओ
Next: दक्षिण भारतीय फिल्मकारों को भा रहा उत्तराखंड, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई शूटिंग में दिलचस्पी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.