Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • यूजीसी के खिलाफ हरकी पैड़ी से दिल्ली तक पैदल यात्रा
  • हरिद्वार

यूजीसी के खिलाफ हरकी पैड़ी से दिल्ली तक पैदल यात्रा

AltnewsUttarakhand 13/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। यूजीसी नियमों के विरोध में समस्त सर्वण समाज और त्यागी भूमिहार महासभा ने रविवार को हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली। महासभा ने सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि सवर्ण समाज के साथ सरकार धोखा कर रही है। नए नियम सवर्ण समाज के खिलाफ हैं। जब तक नियम वापस नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सबसे अधिक वोट सवर्ण समाज से मिलते हैं। नियम वापस नहीं हुए तो 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। अधीर कौशिक ने कहा कि सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य सरकार खराब करना चाहती है।यूजीसी के नए नियमों का पूरे देश में पुरजोर विरोध हो रहा है। सरकार को जनहित के कार्य करने चाहिए। सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। एक समाज के चक्कर में दूसरों का शोषण ठीक नहीं है। इस प्रकार से आपसी भाईचारा भी समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सवर्ण समाज सड़क पर है। इस दौरान संरक्षक सुनील त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत त्यागी, अधीर कौशिक, एमडी शर्मा, प्रदेश संरक्षक सुभाष त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, महिला जिला अध्यक्षा मनीषा त्यागी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, सतीश चौहान, जितेंद्र पुंडीर, जय कुमार त्यागी, सुनील कौशिक, रोहताश राघव, ओंकार त्यागी, चंदन त्यागी, घनश्याम त्यागी, पदम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फल्द्वाड़ी में तेंदुए का आतंक, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
Next: 2.51 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.