Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 16 हजार लड्डुओं और केले से हुआ भगवान गणेश का अर्चन
  • हरिद्वार

16 हजार लड्डुओं और केले से हुआ भगवान गणेश का अर्चन

AltnewsUttarakhand 14/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। भोपतवाला स्थित विश्वनाथ धाम आश्रम में सोमवार को भगवान गणेश का प्राकट्य दिवस गणेशोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में हुए आयोजन में देशभर से आए शिष्य-भक्तों ने भाग लिया। काशी के वैदिक विद्वान सुनील दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों आचार्यों ने पूर्ण शास्त्रीय विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा आश्रम परिसर गणेशोत्सवमय हो उठा। विश्वनाथ धाम आश्रम की परंपरा के अनुसार इस बार भगवान गणेश का अर्चन 16-16 हजार लड्डू, केले, गन्ने, चिड़वा, धान की खील और सत्तू सहित दुर्वा आदि से किया गया।इसके अनुरूप तर्पण भी कराया गया। सुबह गणेश पूजन का क्रम शुरू हुआ, जबकि 10:30 बजे से अष्ट द्रव्य अर्चन शुरू किया गया, जो शाम चार बजे तक लगातार चलता रहा। इसके बाद अष्ट द्रव्य से हवन कर गणेश अर्चन की पूर्णाहुति की गई। स्वामी प्रखर महाराज ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय परंपरा में भगवान गणेश का अर्चन आठ वस्तुओं से किया जाता है। गणेश पुराण में भगवान गणेश द्वारा इन अष्ट द्रव्यों से पूजन करने वाले भक्तों के मनोरथ पूर्ण होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजन का यह आयोजन पुण्यदायी और दर्शनीय होने के साथ भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने वाला है। इसका पुण्य पूजन में शामिल होने वाले भक्तों के साथ दर्शन करने वालों को भी प्राप्त होता है। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेता बड़े दिनेश, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद महाराज, महादेव बाबा और श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने भगवान गणेश का पूजन किया। इससे पूर्व एम्स की निदेशक मीनू सिंह ने भी गणेश पूजन किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां नंदा देवी मेले को लेकर अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 16 से 23 सितंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन प्लान
Next: उदय शंकर की विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल, सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.