Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • व्यापारियों की देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका : त्रिवेंद्र
  • हरिद्वार

व्यापारियों की देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका : त्रिवेंद्र

AltnewsUttarakhand 20/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में व्यापारियों ने व्यापारी आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी रहे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण दुआ और महामंत्री देवराज पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर के कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता भी ग्रहण की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यापारियों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखना चाहिए। व्यापारी आयोग के गठन की मांग को भी संगठन स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
संचालन सत्येंद्र प्रकाश ने किया। इस दौरान मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, संजय अरोड़ा, राजीव सच्चर, पंकज डीडान, सचिन गुप्ता, अक्षय प्रताप सिंह, शशिकांत अग्रवाल, विक्रम चुग, दीपक अरोड़ा, अमित खंडेलवाल, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, प्रीति भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, राजेश नरूला मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्यालयों में 26 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
Next: जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत समारोह आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.