Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पथरी में मेडिकल स्टोर संचालक 566 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पथरी में मेडिकल स्टोर संचालक 566 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 20/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। पथरी के ग्राम ऐथल में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को 566 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ ग्राम ऐथल में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान क्लासिक मेडिकल के बाहर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति गली की ओर भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान तौफीक (33) पुत्र अल्ला दिया, निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि तौफीक क्षेत्र में क्लासिक मेडिकल के नाम से दवाई की दुकान चलाता है। तलाशी के दौरान उसके पास मिली सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखे दो डिब्बों से 216 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और 350 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुईं। दवाओं को रखने संबंधी लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क कर बरामद दवाओं के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं को नारकोटिक्स से संबंधित बताते हुए इनके एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने दवाएं बसेड़ी लक्सर स्थित एआई मेडिकल स्टोर से तौसीफ उर्फ काका से खरीदने की बात बताई।

एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदादेवी मेले में गूंजे कुमाऊं के पारंपरिक झोड़े, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Next: शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.