Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता पर जोर
  • हरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता पर जोर

AltnewsUttarakhand 21/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता की निगरानी तेज कर दी है। रविवार देर शाम आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने हरिद्वार में कुंभ से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने सबसे पहले एडमिन रोड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क की प्रगति की जानकारी लेने के साथ चंडी चौक के समीप निर्माणाधीन बॉक्स कलवर्ट पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुंभ की दृष्टि से एडमिन रोड और इससे जुड़े निर्माण महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पर्याप्त संसाधन और श्रमशक्ति लगाकर कार्य समय पर पूरा करने तथा तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने अमरापुर घाट और साक्षी सतनाम घाट के निकट निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और निर्धारित समयसीमा की जानकारी लेते हुए उन्होंने घाटों का निर्माण समय से पूरा करने को कहा, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंडलायुक्त ने गंगनहर की क्लोजिंग अवधि में प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्लोजिंग शुरू होने से पहले सामग्री, संसाधन और श्रमशक्ति की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए, ताकि इस अवधि का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जा सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्माण कार्यों की नियमित स्थलीय निगरानी के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा कर उनका लाभ मेले के दौरान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि, तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह, पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनोई प्रथम, गीतांजलि तिवारी द्वितीय
Next: नशे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 3.78 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.