Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
  • हरिद्वार

हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

AltnewsUttarakhand 26/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार। बहादराबाद के शांतरशाह गांव में 14 सितंबर को हुए हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की दौलतपुर के घने जंगल में मध्य रात्रि मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जंगल में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

शांतरशाह निवासी 26 वर्षीय हैप्पी की गांव के बाजार में बाइक मैकेनिक की दुकान थी। 14 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश कॉलोनी की ओर से पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब दो गोलियां लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल हैप्पी को निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान दौलतपुर के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।

पुलिस फरार बदमाश की तलाश में सघन अभियान चला रही है। साथ ही मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान और हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास के लिए मिला मार्गदर्शन, हवालबाग में उद्यमिता बूट कैंप आयोजित
Next: रात्रि चौपाल लगाकर लमगड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.