Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 2 अक्तूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे हरिद्वार के व्यापारी
  • हरिद्वार

2 अक्तूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे हरिद्वार के व्यापारी

AltnewsUttarakhand 29/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन ने दो अक्तूबर को सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस दिन संगठन से जुड़े व्यापारी यूपीआई, पेटीएम समेत किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे और केवल नकद भुगतान लिया जाएगा। संगठन ने अन्य व्यापारियों से भी इस सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की है। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर लागू करने का निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है। इसी के विरोध में दो अक्तूबर को एक दिन के लिए ऑनलाइन भुगतान से दूरी बनाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल सांकेतिक है और व्यापारियों से इस दिन यूपीआई, पेटीएम व अन्य ऑनलाइन भुगतान स्वीकार न करने का आग्रह किया गया है। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि वे एक हैं और एकजुट होकर एमडीआर का विरोध करेंगे। देश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से भी ‘नो यूपीआई डे’ के रूप में सांकेतिक विरोध का आह्वान किया गया है। संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री सुनील अरोड़ा, उपाध्यक्ष सागर आहूजा, अमित बत्रा, मनीष बत्रा, रुपेश गोयल, अतुल गोयल, शैलाभ गोयल, अमितेश गुप्ता, दीपक कंसल, तरुण भाटिया, सुरेश साहनी, अभिषेक बाटला, आलोक गुप्ता, गौरव शर्मा, संजीव बब्बर, नीरज मंगल, दीपक हंस, अभिषेक, अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य व्यापारियों ने विरोध में एकजुटता जताई। इस मौके पर संदीप, आशीष गर्ग, नितिन गुप्ता, कमलकांत चावला, प्रभास कंसल, अमित अग्रवाल, अमित अरोड़ा, इंद्रजीत, दीपक गोयल, सचिन गोयल, हरीश ढींगरा और मयंक कुमार समेत अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहनों को किया सम्मानित
Next: अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.