Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • टीईटी आदेश की प्रतियां गंगा में प्रवाहित कर शिक्षकों ने जताया विरोध
  • हरिद्वार

टीईटी आदेश की प्रतियां गंगा में प्रवाहित कर शिक्षकों ने जताया विरोध

AltnewsUttarakhand 02/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। माध्यमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में टीईटी विरोधी सेवारत संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मंडल ने शुक्रवार को हरिद्वार में तर्पण कार्यक्रम किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक के टीईटी संबंधी आदेश की छायाप्रति गंगा में प्रवाहित कर विरोध जताया गया। संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के अनिल बड़ोनी ने कहा कि समिति की ओर से शुक्रवार से तर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है। शनिवार से प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यालय में तर्पण कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि समिति माध्यमिक शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के आदेश को शिक्षक विरोधी मानती है और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग कर रही है।संयोजक मंडल ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रखा जाएगा। समिति की ओर से जल्द ही आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाने की बात कही गई। समिति का कहना है कि माध्यमिक शिक्षकों से संबंधित टीईटी आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से पहले भी आपत्तियां उठाई गई हैं। कार्यक्रम में संयोजक मंडल के नवीन पुंडीर, दिवाकर पैन्यूली, धीरज रवि और प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार
Next: बहुउद्देशीय शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.