Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति की रैली निकाली
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति की रैली निकाली

AltnewsUttarakhand 02/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संदेश के साथ विश्वविद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया। प्रति-कुलपति साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित रहीं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। प्रत्येक कार्य के लिए प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

स्वच्छता रैली का आयोजन
साध्वी देवप्रिया ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ देश से ही समृद्ध देश की परिकल्पना साकार हो सकती है। रैली में राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली के बाद स्थानीय क्षेत्र में श्रमदान कर कचरा और अपशिष्ट एकत्र किया गया। अभियान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान गांधी के स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी तथा शास्त्री के सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीएल सब्जी मटर-13 के उत्पादन और विक्रय के लिए वीपीकेएएस ने किया एमओयू
Next: चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.