Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • तेज रफ्तार बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटा
  • हरिद्वार

तेज रफ्तार बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटा

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस ने कहर बरपा दिया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने दो ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया। सड़क पर मौजूद एक डॉगी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक बस ज्वालापुर क्षेत्र में जा रही थी। दुर्गा चौक के पास बस ने पहले ऑटो संख्या को टक्कर मारी।इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में एक अन्य ऑटो समेत चार कार क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना एक निजी अस्पताल के बाहर हुई। गनीमत रही कि सुबह के समय अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ नहीं थी, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घायल ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं पुत्र कल्याण सिंह गुसाईं निवासी डी 3 सुभाषनगर को इलाज के लिए आया सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने बस चालक विपिन कुमार सैनी पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम पोस्ट छुटमलपुर फतेहपुर सहारनपुर, हाल निवासी ऋषभ कॉलोनी होली गंगेज स्कूल के पीछे सीतापुर ज्वालापुर को हिरासत में लिया है। बस को भी कब्जे में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि बस एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेने जा रही थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
Next: कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम, उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.