Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा में भिड़े कांग्रेसी, हरीश रावत पर टिप्पणी को लेकर हाथापाई
  • हरिद्वार

वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा में भिड़े कांग्रेसी, हरीश रावत पर टिप्पणी को लेकर हाथापाई

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच हरिद्वार में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ गए। तीखी कहासुनी के बाद मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग कराया।

जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान लालढांग क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी और रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और हाथापाई होने लगी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

गुरजीत लहरी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर की गई टिप्पणी से हुई। लहरी ने टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों का सम्मान करना चाहिए और व्यक्तिगत मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए।

वहीं, जितेंद्र पंवार ने पूरे मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है। कांग्रेस देशभर में SIR के विरोध में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चला रही है। उत्तराखंड में भी पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों में प्रदर्शन और यात्राएं निकाली जा रही हैं। हरिद्वार में इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद सामने आने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेस चिकित्सालय में हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी की बैठक में सुरक्षित रक्त सेवाओं के सुचारु संचालन पर हुआ मंथन
Next: भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए 09 अक्टूबर को बजेगा सायरन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.