Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रैम्प वॉक में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, विजयलक्ष्मी बनीं मिस फ्रेशर
  • हरिद्वार

रैम्प वॉक में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, विजयलक्ष्मी बनीं मिस फ्रेशर

AltnewsUttarakhand 08/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड कनखल में गुरुवार को नवागत छात्राओं के स्वागत समारोह में रैम्प वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने रैम्प पर आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों के बाद विजयलक्ष्मी को मिस फ्रेशर चुना गया। निहारिका फर्स्ट रनरअप और रिया शर्मा सेकेंड रनरअप रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने किया। उन्होंने नवागत छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन को उत्साह और जीवटता के साथ जीते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।श्रीशीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि छात्राओं को अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ाते हुए अलग पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। प्राचार्या प्रो. शशी प्रभा ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ मिलने वाला अनुभव उनके व्यक्तित्व को नई दिशा देगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए छात्राओं को बधाई दी। समारोह में तृतीय और पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। छात्र संघ समिति की डॉ. राखी सिंह और डॉ. निभा राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। रैम्प वॉक में छात्राओं के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन निर्णायक समिति की डॉ. अनुराधा पाण्डेय और गरिमा जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. प्रीति आत्रेय, यासमीन अमीर, डॉ. प्रेरणा पाण्डेय, सुप्रिया झा, निशा, रीतू रानी, अनुराधा शर्मा, शिखा गुप्ता, अनुराधा चौधरी, अंकित गोइल, श्रीकान्त, शुभम लोधा, विनीत कुमार, सीमा रानी और बिजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ की चढ़ाई से मंडुवे की रोटी तक… उत्तराखंड की सादगी पर फिदा हुए थे नाना पाटेकर
Next: स्मैक तस्करी मामले में अभियुक्त को चार माह का कठोर कारावास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.