Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूट्यूबर अनुराग डोभाल 72 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार
  • देहरादून

यूट्यूबर अनुराग डोभाल 72 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 08/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। रिश्ते के साले का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके तीन साथियों को गुरुवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुराग डोभाल को तीन दिन के भीतर दूसरी बार गिरफ्तार किया है। पहली बार इस घटना के बाद बाईपास चौकी में हंगामा करने पर छह अक्तूबर की सुबह उसकी गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अब उसे दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि घटना पांच अक्तूबर की देर रात की है। जिसे लेकर टी एस्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान ने अगले दिन सुबह केस दर्ज कराया। राज सिंह चौहान आरोपी अनुराग डोभाल का रिश्ते का साला है। आरोप है कि अनुराग डोभाल व उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था। वहां आरोपियों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से उसके अपहरण का प्रयास भी किया। पुलिस मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद अपहरण की धाराएं बढ़ाई गई। पुलिस टीम ने गुरुवार को मुख्य आरोपी अनुराग डोभाल (29) पुत्र जगदंबा डोभाल निवासी खरड़, चंडीगढ़, अभिषेक (22) निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर अभय चौधरी (23) निवासी बहादराबाद जट, पथरी, हरिद्वार और कुर्बान (23) निवासी सनोली, पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट में बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: ऑनलाइन एप पर दोस्ती के बाद हत्या में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.