Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये जारी
  • देहरादून

आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये जारी

AltnewsUttarakhand 12/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि से 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित विद्यालयों को जल्द सुरक्षित व सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी धनराशि से आपदा प्रभावित विद्यालयों के भवनों, चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय और अन्य परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण व मरम्मत की जाएगी। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों को 1.25-1.25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों को 1.10-1.10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह आवंटन प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए अलग-अलग किया गया है।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवंटित बजट का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मार्च 2027 तक पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण कर उन्हें सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि प्रभावित विद्यालयों को जल्द से जल्द पूर्ववत स्थिति में लाया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धामी कैबिनेट के 13 फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
Next: गांजा तस्करी और पुलिस पर हमले का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.