Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दी तहरीर, जान से मारने की धमकी का आरोप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दी तहरीर, जान से मारने की धमकी का आरोप

AltnewsUttarakhand 15/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना कैंट में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 15 अक्टूबर को दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि गिरधारी लाल साहू ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

तहरीर के अनुसार, रेखा आर्य का विवाह 6 जुलाई 2004 को हिंदू रीति-रिवाज से गिरधारी लाल साहू के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के समय गिरधारी लाल साहू ने स्वयं को अविवाहित बताया, जबकि बाद में उन्हें पता चला कि वह पहले से विवाहित थे और उनके पूर्व विवाह से बच्चे भी हैं। तहरीर में यह भी कहा गया है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वह लंबे समय तक चुप रहीं।

रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और कई बार सरकारी आवास में स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गिरधारी लाल साहू ने कथित रूप से कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से निवृत्त दर्शाया, जबकि उन्होंने न तो कोई दस्तावेज निष्पादित किया और न ही त्यागपत्र दिया।

तहरीर में हाल ही में प्राप्त एक ऑडियो का भी उल्लेख किया गया है। रेखा आर्य ने आशंका जताई है कि उन्हें और उनके नाबालिग बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Next: श्रवण कुमार प्रसंग और राम वनगमन के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.