Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिले, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा: रामदेव
  • हरिद्वार

दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिले, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा: रामदेव

AltnewsUttarakhand 19/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जताते हुए बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और फांसी की सजा देने की मांग की। सोमवार को रामनवमी के अवसर पर बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ में कन्या पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में दुष्कर्म की एक भी घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचारियों और गोहत्या के मामलों में भी कठोर सजा दिए जाने की बात कही।

स्वामी रामदेव ने कन्याओं के चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय दृष्टि में संपूर्ण सृष्टि देवीमय है और हर नाम, रूप व स्वरूप में भगवती के दर्शन किए जाते हैं। ऐसे में छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। नवरात्र और रामनवमी जैसे पर्वों की सार्थकता तभी है, जब समाज महिलाओं और बेटियों के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाकर ही सनातन संस्कृति और देश के गौरव को मजबूत किया जा सकता है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर भी रामदेव ने दुख जताया। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पंडालों में अग्निशमन उपकरण, मजबूत ढांचा, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन निकासी और आवागमन के सुगम रास्तों की व्यवस्था जरूरी है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रही बहस पर रामदेव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए और नियुक्ति व पद से हटाने की प्रक्रिया संविधान के दायरे में ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों की कमियों को दूर करने के लिए आंदोलन और सुधार हो सकते हैं, लेकिन बदलाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप होने चाहिए।

सिविल सोसायटी और सीजेपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पक्षों और विपक्ष को लेकर लोगों के मन में शंकाएं पैदा होने पर सामाजिक संस्थाएं और नागरिक समाज जनहित के मुद्दे उठा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा संवैधानिक दायरे में रहकर जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे और देश के नागरिकों के हित में सकारात्मक योगदान देंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रात्रि चौपाल में साइबर ठगी और महिला, बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Next: लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने किया भावविभोर, मेघनाद और कुंभकर्ण का हुआ वध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.