Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो ने सात वाहनों को मारी टक्कर, चालक फरार
  • देहरादून

देहरादून में सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो ने सात वाहनों को मारी टक्कर, चालक फरार

AltnewsUttarakhand 22/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

देहरादून। चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात सरकारी विभाग से जुड़ी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच स्कूटी और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार चालक समेत चार लोग मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पर ‘उप कृषि निदेशक सांख्यिकी’ लिखा बोर्ड लगा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन विभाग में अनुबंध पर लगाया गया था। हालांकि, हादसे के समय वाहन का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा था और उसमें सवार लोग विभागीय कार्य से जा रहे थे या निजी काम से, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार लोगों के नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार, पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टैक्सी से 9.55 लाख का गांजा बरामद, नैनीताल का युवक गिरफ्तार
Next: जय गोल्ज्यू महोत्सव का कलश यात्रा के साथ आगाज, ऐपण प्रतियोगिता ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.